महासमुंद

महासमुन्द दिव्यांगजन को रियायती ऋण एवं वाहन क्रय हेतु सहायता

एनडीएफडीसी द्वारा दिशा-निर्देश जारी

महासमुन्द : भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के अधीनस्थ नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एण्ड डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा दिव्यांगजनों के आर्थिक पुनर्वास के लिए रियायती दर पर ऋण उपलब्ध कराने एवं वाहन क्रय हेतु आवश्यक सहायता प्रदान करने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इस योजना के तहत दिव्यांगजन लाभार्थियों को स्वरोजगार, व्यवसाय प्रारंभ करने, एवं अपने दैनिक आवागमन हेतु वाहन क्रय करने जैसे कार्यों के लिए आसान व रियायती शर्तों पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एनडीएफडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक दिव्यांगजन ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING