
महासमुंद/सरायपाली : शासकीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं कृषक उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री में 21 जून को बालक-पालक-शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम योग संगम एवं हरित योग की थीम पर योगा करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । कार्यक्रम को स्कूल के प्राचार्य साखिराम पटेल और प्रधान पाठक चंद्रभानु द्वारा प्रारंभ किया गया ।उन्होंने बताया कि योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है । योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है। योग अच्छी या विपरीत हर एक परिस्थिति में खुद को बैलेंस रखने की एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि योग करने से शरीर और मन की सेहत बेहतर होता है। योग ने महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त किया है। इस कार्यक्रम में ग्राम पाटसेन्द्री के सरपंच तरुण कुमार पटेल सचिव रामकुमार पटेल ,अन्य जन प्रतिनिधि एवंस्कूल के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।




