पिथौरामहासमुंद

गोड़बहाल ग्रामवासियों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, जांच की मांग

महासमुंद,/पिथौरा :  गोड़बहाल ग्राम में रविवार को आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने पिथौरा वन परिक्षेत्र अधिकारी सालिकराम डड़सेना द्वारा मीडिया में दिए गए कथनों और ग्रामवासी जयराम वर्मा पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी का कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों ने मांग की कि अधिकारी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सच्चाई उजागर की जाए। उनका कहना था कि यदि हमारे आरोप गलत साबित होते हैं तो हम सार्वजनिक माफी मांगेंगे, लेकिन यदि अधिकारी का व्यवहार गलत पाया गया तो उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए।

बैठक में प्रभारी रेंजर द्वारा ऋण राशि को लेकर दिए गए बयानों पर भी आपत्ति जताई गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रथम ऋण राशि 1.35 करोड़ रुपये में से 1.17 करोड़ रुपये पहले ही चुका दी गई है तथा शेष राशि के लिए प्रतिमाह 1 लाख रुपये का भुगतान नियमित रूप से हो रहा है। इसी प्रकार, 15 लाख रुपये के द्वितीय ऋण में से 8.34 लाख रुपये वापस कर दिए गए हैं, जबकि यह ऋण डेढ़ वर्ष पूर्व ही लिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, ऋण भुगतान समय से आगे चल रहा है।

ईंट निर्माण कार्य बंद होने के आरोप पर भी ग्रामवासियों ने सफाई दी कि कार्य केवल वोल्टेज समस्या के कारण रुका है और आवश्यक सामग्री स्थल पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि निराधार आरोपों से ग्राम की छवि को ठेस पहुँची है। बैठक में मजदूरी और सामग्री भुगतान एक वर्ष से लंबित होने के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया तथा उसकी निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING