
महासमुंद/सरायपाली : अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक बनने पश्चात गृह ग्राम वापसी पर मुकेश कुमार साहू का भव्य स्वागत ग्रामीण जनो एवं संगी साथियो ने किया,l जिसमे गाँव के गणमान्य नागरिक न्यू गोल्डन क्रिकेट क्लब के युवा साथी एवं कीर्तन दल के साथियो ने ग्राम के स्कूल से से लेकर घर तक बाजे गाजे के साथ हर्षो उल्लास के साथ स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। परिवार के सदस्यों के साथ साथ ग्रामीण जन भी अंगवस्त्र देकर तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।गांव के लिये ये पहला ऐसा मौका था जिसमे कोई गांव का व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया हो। इस स्वागत समारोह के आयोजन मे मुख्य भूमिका पूर्व सरपंच मिनकेतन पटेल, गांव के वृन्दावन साहू, देवेंद्र साहू कन्हैयालाल दास न्यू गोल्डन क्रिकेट क्लब के प्रमुख नूराधन साहू, क्षितिपती साहू, शंकर साहू, अश्विनी भोई दीपक साहू, संतोष साहू, बबलू मेहेर, आशीष शेखर साहू कमलेश पटेल, सौमित्री मांझी, बंटू माझी, नवीन मांझी, केशव साहू, लिंगराज चौधरी शशिभूषण भोई, छोटे बाबू प्रकाश भोई कीर्तन वादक सत्येन्द्र साहू एवं समस्त ग्रामवासियों ने स्वागत किया एवं हर्ष व्यक्त किया




