महासमुंदसरायपाली

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए प्रधान पाठक अंजू पटेल

महासमुंद/सरायपाली : जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल तुमगांव में आयोजित किया गया । जिसमें मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के तहत जिले के सभी विकास खंण्डो से चयनित शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला कसडोल के प्रधान पाठक अंजू पटेल को समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर उत्कृष्ट प्रधान पाठक के रूप में सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लहंगे भारत स्काउट गाइड संघ के जिला अध्यक्ष ,जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल बीज निगम अध्यक्ष महासमुंद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला मिशन समन्वयक शर्मा ,सहायक संचालक एन के सिंन्हा एवं सतीश नायर एवं शिक्षा विभाग की अधिकारियों की उपस्थिति में उनके कर कमल से उक्त कार्यक्रम का संचालन किया गया अंजू पटेल को सम्मानित होने पर ग्राम पंचायत कसडोल के सरपंच एवं पंच गण शासकीय उच्च प्राथमिक शाला के क्रांति कुमार सतपति एवं उनके पूरे स्टाफ ने शुभकामनाएं दी एवं हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING