

महासमुंद/सरायपाली : निजी बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर 22 लाख से ज्यादा की रकम निकालने का मामला प्रकाश में आया है . मामले में खाता धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं!
बैंक मैनेजर द्वारा थाना सरायपाली में लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज कराया गया है.
पूरा मामला इंडियन ओवरसीज बैंक, पदमपुर रोड, सरायपाली का है जहां दस खाता धारकों ने अपनी चालाकी दिखा कर नकली सोना के बदले बैंक से 22 लाख 86 हज़ार रू का लोन पास करा लिया.
बैंक के सालाना ऑडिट मे खुलासा हुआ कि कुछ धातु के ऊपरी परत पर सोने का पालिश चढ़ाया गया है और गिरवी के एवज में गोल्ड लोन निकाला गया है.
मामला सुनियोजित प्रतीत होता है…
बैंक के सालाना आंतरिक जांच के दौरान प्रथम दृष्टिया कर्जदारों ने आभूषण ऋण प्राप्त करने के लिए इण्डियन ओवरसीज बैंक, शाखा सरायपाली में नकली सोना गिरवी रखा है। सभी आभूषणों पर 22k916 के रूप में नकली हालमार्क अंकित है. परन्तु आभूषण के ऊपरी परत में सोने की परत चडी हुई है और भीतर कुछ अन्य धातु है फलस्वरूप य़ह सोना नकली माना जाता है। जिस कारण सबसे पहले थाना में सूचना दिया गया.
तीन कर्जदारों कृष्ण दास को छोड़कर, रविशंवार पटेल और हजारी प्रसाद चौहान जिन्होंने स्वीकार किया कि उन्होने कमीशन कमाने के लिए अन्य एक व्यक्ति( अज्ञात नईम उद्दीन) के गहने को गिरवी रखा है, बाकी चार कर्जदार दिलीप शर्मा, राजकुमार बरसागडे (राजू सहारा) , खिरोद कुमार साहू और नीलाम्बर विभार का दावा है कि वे गहने के मालिक हैं.
बैंक मैनेजर के अनुसार शाखा सरायपाली के पूर्व आभूषण मूल्यांकनकर्ता गंगाधर पुस्टी (४ खातों के आभूषणों का मूल्यांकनकर्ता) और सियाराम चौधरी (2 खातों के आभूषणों का मूल्यांकनकर्ता) नकली सोना की पहचान करने में विफल रहे।
इसके अलावा गंगाधर पुस्टी ने बैंक ऑफ बड़ौदा में आभूषण मूल्यांकनकर्ता के रूप में कार्य किया और नीलाम्बर विभार के आभूषण ऋण गंगाधर पुस्टी द्वारा मौजुदा ऋण को बंद करने के बाद आभूषण ऋण का प्रचार किया गया था।
नकली गहनों की जानकारी —
स.क्र. क्रर्जदार का नाम, पिता का नाम, अग्रिम खाता क्रमांक, ऋण की राशि रूपयों में, सोने की वस्तु, सकल वजन, शुद्ध वजन, मूल्यांकनकर्ता का नाम जो क्रमवार है देखें —
1) कृष्ण दास, पिता देवनर दास, बिलाइगढ़ 309403462001243, ₹ 24100, चूड़ी 4, 68.50, 58.58. गंगाधर पुस्टी, 2) रविशंकर पटेल, तेज राम पटेल, जांजगीर 309403214002962, 228000, चूड़ी 4, 51.62, 48.00 गंगाधर पुस्टी, 3) रविशंकर पटेल, 309403462001203, 161000, चूड़ी 4, 42.86, 38.50 सियाराम चौधरी, 4) हजारी प्रसाद चौहान, सुरोति लाल चैहान, जांजगीर 309403462001210, 175900, चूड़ी 4, 46.56, 41.90 गंगाधर पुस्टी, 5) दिलीप शर्मा, स्व. सीताराम शर्मा, सरायपाली 309403462001505. 276500, चुड़ी 6 कंगन 1, 70.20, 63.00 गंगाधर पुस्टी 6) दिलीप शर्मा, 309403462001502, 119000, चैन 1, 28.25, 25.58, गंगाधर पुस्टी ,
7) राजकुमार बरसागडे ( राजू सहारा), बोध राम बरसागडे सरायपाली 309403132000299, 131000, चैन 1, 33.24. 29.00 गंगाधर पुस्टी , 8) राजकुमार बरसागडे, 309403132000301, 294000, चूड़ी 6, 68.40, 65.00 गंगाधर पुस्टी, 9) नीलाम्बर विभार, 309403214002671, 218800, चूड़ी 4, 49.60, 48.00 सियाराम चौधरी , 10) खिरोद कुमार साहू, सेत राम साहू, सरायपाली 309403132000281, 441000 चैन 1 कंगन 4 कड़ा 2, 103.58, 98.00 गंगाधर प्रस्टी द्वारा जांचा परखा गया था. नकली सोना कुल 2286200 आंतरिक के आधार पर धोखाधड़ी गतिविधियां पाई गई!
शिकायत कर्ता इण्डियन ओवरसीज का सील मुहर अस्पष्ट हस्ताक्षर सुनील कुमार बेहेरा शाखा प्रबंधक इण्डियन ओवरसीज बैंक शाखा सरायपाली ब्रांच कोड-3094, 24.03.2025 के द्वारा आवेदन दिया गया.
मामले में लिखित आवेदन पत्र पर प्रथम दृष्टया धारा 318(4), 3 (5) BNS का अपराध पाये जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है!




