
सरायपाली : जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय लहरे के प्रेरणा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली टीसी पटेल के कुशल-मार्गदर्शन, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सरायपाली देवानंद नायक के लक्ष्यभेदी प्रोत्साहन, संकुल प्रभारी नवागढ़ वैष्णव जी के उत्साहवर्धन, संकुल समन्वयक नवागढ़ श्री खिरोद्र सोनी जी के सतत-सहयोग, संस्था-प्रमुख प्रताप नारायण दास के कार्य के प्रति समर्पण व दृढ इच्छाशक्ति, सक्रिय SMC तथा सामुदायिक सहभागिता और जन-सहयोग ने शासकीय प्राथमिक शाला पोडापाली की तस्वीर बदलकर रख दी है। प्रताप नारायण दास के रूप में 23 सितंबर 2023 को इस विद्यालय को मिला एक कर्मठ,जुझारू एवं FLN का राज्य-स्तर का मास्टर-ट्रेनर। चुनौती थी – मुख्यमंत्री शाला जतन योजना अंतर्गत इस संस्था में दो वर्षो से बंद पड़े अधूरे मुख्य शाला भवन जीर्णोद्धार कार्य को प्रारम्भ किया नन्हे-मुन्हें बच्चों को एक सर्व-सुविधायुक्त विद्यालय एवं अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने की। उनकी इस चुनौती को पार करने में सहयोगी बने ग्राम गोटिया मालिकराम पटेल एवं नवगठित SMC अध्यक्ष मोहनलाल मिरी जिनके माध्यम से तात्कालीन सरपंच सादमोती कुर्रे से प्रत्यक्ष संपर्क कर अधूरे पड़े मुख्य शाला भवन जीर्णोद्धार कार्य को प्रारंभ करने की विनम्र अपील की गई। कुर्रे सरपंच ग्राम पंचायत दर्राभाटा ने तत्परता का परिचय देते हुए मार्फत मालिक राम पटेल के निर्माणधीन मुख्य शाला भवन में बिजली एवं पंखे की व्यवस्था कर दी।
उनके पश्चात् सरपंच पदासीन फूलबाई मिरी के लगभग तीन माह के अल्प कार्यकाल में SMC के विनम्र अपील एवं ग्राम गोटिया मालिकराम पटेल के सहयोग से अधूरे निर्माण कार्य को पुनः गति मिली और कक्षा कक्ष में टाइल्स लगवाया गया।
फिर सत्ता में आई नव-निर्वाचित सरपंच रमूला बारिहा। SMC सदस्य पंच के प्रतिनिधि लोकनाथ चौधरी से संस्था-प्रमुख श्री दास जी ने अधूरे पड़े मुख्य शाला भवन जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया गया। जिस पर तत्परता से सरपंच द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिनांक /10/2025 को निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। आखिरकार तीन सरपंचों के कार्यकाल के दौरान जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण मुख्य शाला भवन बच्चों दिलाने में SMC, PS पोडापाली सफल हुआ।
बताते चलें कि शाला चारदीवारी के भीतर स्थित निजी ईंट टीला को दास जी ने SMC बैठक में प्रस्ताव पारित कर स्कूल से विस्थापित किया तथा रोड से लगभग 3 फीट गहरे शाला परिसर को शाला अनुदान राशि एवं पोड़ापाली के ग्रामीण जनों के सहयोग से एक जेसीबी एवं तीन ट्रैक्टर लगाकर 60 ट्रिप मुर्रम एक ही दिन में पटवाकर बच्चों के खेलने हतु समतल मैदान उपलब्ध कराया।
अब चुनौती थी बच्चों को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल एवं हैंडवॉश सुविधा उपलब्ध कराने की। समस्या से अवगत होने पर ग्राम गोटिया मलिक राम पटेल जी ने स्वयं के व्यय से पानी टंकी बनाने, रनिंग वाटर व्यवस्था करने तथा खुद के बोर से पेयजल देने की SMC बैठक में घोषणा किए। शाला अनुदान से हैंडवाश बन गया एवं मलिक राम पटेल जी के सहयोग से विद्यालय के बच्चों हेतु पेयजल की व्यवस्था बनाने में संस्था-प्रमुख पुनः सफल हुए।
इसी बैठक में MDM हेतु थाली गिलास की अनुपलब्धता ज्ञात होने पर गांव के ही गणमान्य नागरिक संतराम मिरी जी ने तत्काल 16 नग थाली एवं 16 नग गिलास दान स्वरूप संस्था को भेंट किया। साथ ही संस्था में सरस्वती मूर्ति स्थापना स्वयं के व्यय से करने की घोषणा भी किए जिसकी प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से विगत 23 जनवरी 2026 को विधिवत की गई। जिसमें पोड़ापाली के समस्त ग्राम वासियों द्वारा भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
यहां यह भी उल्लेखनीय होगा कि 2024 में संकुल समन्वयक खिरोद्र सोनी जी के सहयोग से विद्यालय के मुस्कान पुस्तकालय में लगभग 400 कहानी, कविता संग्रह किताब व्यवस्थित करने में
सस्था-प्रमुख दास जी सफल हुए जिसका जिसका सुखद परिणाम अक्टूबर 2024 में देखने को मिला जब संस्था की कक्षा दूसरी की छात्रा कुमारी पूर्णिमा विधि का चयन राज्य स्तरीय पठन प्रतियोगिता रायपुर हेतु हुआ था जहां महासमुंद जिले से एकमात्र इस संस्था की छात्रा सम्मिलित, सम्मानित एवं पुरस्कृत हुई थी। छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से विद्यालय के प्रिंट रिच वातावरण को आकर्षक एवं लक्ष्यभेदी बनाया गया है जिसमें 100 से अधिक स्वयं से सीखने वाली सामग्री है। बताते चलें कि इस विद्यालय के संस्था प्रमुख प्रताप नारायण दास जी SCERT रायपुर छत्तीसगढ़ के FLN मेला कोर ग्रुप के सदस्य हैं एवं FLN मेला संदर्शिका के लेखक-मंडल में शामिल है। SCERT रायपुर ने श्री दास जी के हिंदी के 6 अवधारणाओं को उक्त संदर्शिका में स्थान दिया है।
संदर्शिका के अवधारणाओं को अपनी कक्षा उपयोग करके राज्य के समस्त शिक्षक अपने विद्यालय के बच्चों में कक्षागत दक्षता लाने में सफल होंगे तथा NEP2020 के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
विद्यार्थियों के प्रतिभा को मंच देने के लिए संस्था में मंच निर्माण कार्य निर्माणाधीन है एवं नवाचार बत्तख पालन हेतु टंकी निर्माण कार्य निर्माणाधीन है। जिसका निकट भविष्य में उद्घाटन सुनिश्चित है।




