छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

भाजपा सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रखर अग्रवाल का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सम्मान

 

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान महासमुंद ज़िले के सरायपाली से भाजपा कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगठनात्मक दृढ़ता और समर्पण का परिचय देते हुए प्रखर अग्रवाल ने अकेले सरायपाली क्षेत्र में 10,000 से अधिक, लगभग 12,000 नए सदस्य पार्टी में जोड़े, जो अपने आप में एक मिसाल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान कहा कि प्रखर जैसे कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भाजपा का सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने वाली पहल नहीं है, बल्कि पार्टी की “राष्ट्र प्रथम”, “अंत्योदय”, और “सबका साथ, सबका विकास” की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम भी है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सरायपाली क्षेत्र से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, पूर्व कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष संजय शर्मा,  ज़िला उपाध्यक्ष विपिन उपोवेजा, पूर्व जनपद अध्यक्ष धनेश नायक, तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

प्रखर अग्रवाल केवल संगठनात्मक कार्यों में ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए पहचाने जाते हैं। “संगम सेवा समिति”के संस्थापक के रूप में उन्होंने सरायपाली में पेयजल संकट के समाधान, वृक्षारोपण अभियान, व्यापारियों के बीच रोजमर्रा की चिल्लर समस्या का समाधान, स्वच्छता जागरूकता अभियान, तथा युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने जैसे कई रचनात्मक कार्य किए हैं।

भारतीय जनता पार्टी का यह सदस्यता अभियान राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप पूरे प्रदेश में चलाया गया था, जिसमें सरायपाली जैसे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी संगठन को मजबूती देने हेतु जमीनी स्तर पर विशेष प्रयास किए गए। प्रखर अग्रवाल ने भाजपा की विचाराधारा, नेतृत्व की कार्यसंस्कृति, केंद्र और डॉ रमन सिंह की 15 वर्षों की जनहितैषी सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाकर आमजन को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया।

सरायपाली से सामने आए इस युवा कार्यकर्ता की लगन, कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति निष्ठा निश्चित ही भाजपा के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING