

अभिनय शाह की कलम से ✍️
मोबाइल नंबर:- 9644666493
महासमुंद/बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बसना द्वारा 29 नवंबर 2025 को सिरको फार्म हाउस, मेन रोड, बसना में “स्वास्थ्य परिचर्चा संगोष्ठी” का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप दवे रहे, जो देश के प्रख्यात लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन के मास्टर है, डॉ साहब को 50,000 से अधिक सफल सर्जरी का अनुभव है एवं वे रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के निदेशक हैं। साथ ही कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल और डायरेक्टर डॉ. रीता अग्रवाल जिन्होंने कार्यक्रम को सफल दिशा प्रदान की।
संगोष्ठी में उन महान व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया जिन्होंने उत्कृष्ट सेवा, निरंतर समर्पण और चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की शक्ति, सेवा-भाव और समर्पण को पहचानना, प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक संवाद स्थापित करना है।

संगोष्ठी के दौरान डॉक्टर संदीप दवे द्वारा सभी डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आप सभी की उपस्थिति यहाँ सराहनीय है ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर एवं सुचारु रूप से चलाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं, वहीं उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल नर्सिंग होम बसना इन सभी चुनौतियों पर खड़ा उतरा है क्योंकि यह जिले का एकमात्र ऐसा मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल है जहां पर सभी बीमारियों का इलाज 24 * 7 विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपलब्ध है इन सभी सुविधाओं एवं चिकित्सको का समायोजन डॉ अग्रवाल के द्वारा ही संभव हो पाया है।
डॉ रीता अग्रवाल ने भी संगोष्ठी के दौरान अग्रवाल नर्सिंग होम की सुविधाओं से सभी को अवगत कराया:-
डॉ रीता अग्रवाल ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमने अग्रवाल नर्सिंग होम बसना की न्यू रखी थी और आज मैं काफी गर्व के साथ कह सकती हूं कि हमारे अस्पताल में नवजात एवं शिशु रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, दंत रोग व फेशियल ट्रामा, क्रिटिकल केयर एंड ट्रामा यूनिट, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विभाग, जनरल मेडिसिन एवं सर्जरी, ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी, नाक कान एवं गला रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, हृदय एवं छाती रोग विभाग,गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी विभाग, किडनी एवं मूत्र रोग सर्जरी, कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी,न्यूरो & साइकेट्री विभाग,निश्चेतना एवं दर्द निवारण, मिनिमली इनवेसिव सर्जरी,डर्मेटॉलॉजी/ कॉस्मेटॉलॉजी, फिजियोथेरेपी संबंधी विशेषज्ञ हमारे हॉस्पिटल में उपलब्ध है।

साथ ही अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 100 बिस्तर का अस्पताल, ECG, TMT, 2D ECHO, EEG, पफ्ट,अत्याधुनिक माइक्रो पैथोलॉजी लैब, 50 बेड ICU, NICU & पिकप, 96 स्लाइस सी. टी. स्कैन, 24×7 आपातकालीन सेवा, 4 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, डिजिटल X-Ray, OPG, 3D माउथ स्केनर, डिलक्स रूम एवं जनरल वार्ड की सुविधा,8 मशीनों का डायलिसिस यूनिट, 4D/5D कलर सोनोग्राफी,24×7 उपलब्ध एम्बुलेंस, फार्मेसी,एडवांस लेप्रोस्कोपी, एंडोस्कोपी, ब्रान्कोस्कोपी एवं लेज़र सर्जरी प्रतिदिन उपलब्ध है एवं आयुष्मान कार्ड, CGHS, CSPDL, टी. पी. ए. एवं इंश्योरेंस द्वारा इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
डॉ एन.के. अग्रवाल ने संगोष्ठी में अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हुए अग्रवाल नर्सिंग होम की स्थापना एवं संघर्ष को बताया
डॉ अग्रवाल ने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए सरकारी नौकरी की सुरक्षा और सुविधा छोड़ने का निर्णय आसान नहीं था पर उन्होंने अपनी मेहनत लगन एवं अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर रीता अग्रवाल के के साथ से इस कड़े कदम को उठाया एवं सन 1993 से इस मिशन की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तृत करना एवं लोगों का भरोसा जीतना और उन्होंने अपने कठिन लगन और परिश्रम से लोगों के अटूट भरोसे को जीता, पांच बिस्तरों से प्रारंभ किया गया नर्सिंग होम को अपने अथक प्रयास एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए किए गए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के कार्य ने आज इस नर्सिंग होम को 100 बिस्तरों वाला सर्व सुविधायुक्त चिकित्सा केंद्र बनाया।

उन्होंने आगे कहा कि इस लंबी यात्रा में मेरे मनोबल और इच्छा शक्ति को सबसे बड़ा संबल तब मिला जब मेरी अगली पीढ़ी में भी इस मशाल को आगे बढ़ने का फैसला किया मेरे दो बेटों और बहू ने बड़े शहरों में बेहतरीन करियर के अवसर को छोड़कर यही बसना में रहकर मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का दृढ संकल्प लिया। एवं उनकी मौजूदगी ने अग्रवाल नर्सिंग होम के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बना दिया उन्होंने आज इस 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल को हजारों मरीजों का आशीर्वाद, क्षेत्र की जनता का अटूट प्यार और विश्वास एवं अपने और अपने परिवार की परिश्रम को दिया।

इस आयोजन में महासमुंद जिले भर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया था, डॉक्टर ने आमंत्रण को स्वीकार कर इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।





