महासमुंदसरायपाली

विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन एवं आंकलन शिविर का आयोजन


महासमुंद/सरायपाली : जिलाधीश महासमुंद विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं डीएमसी महासमुंद रेखराज शर्मा के आदेशानुसार समग्र शिक्षा समावेशी शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 1ली से 12वीं तक के दिव्यांग बच्चों का विकास खण्ड स्तरीय चिन्हांकन एवं आंकलन शिविर का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में रखा गया। समावेशी शिक्षा के तहत प्री- प्राइमरी व कक्षा 1ली से 12वीं तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। यह आयोजन विकासखंड स्तर पर प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया गया। दिव्यांग छात्र-छात्राओं का शिविर स्थल में विभिन्न दस्तावेज के साथ बच्चों के दिव्यांगता अनुसार 3 फोटो (मानसिक, श्रवण बाधित एवं दृष्टिबाधित बच्चों के दिव्यांगता प्रदर्शित अंग का पासपोर्ट साइज फोटो), आधार कार्ड एवं राशनकार्ड की छायाप्रतियां अनिवार्य दस्तावेज में मांगी गयी। नवीनीकरण हेतु प्रमाण पत्र की मूल प्रति में दिव्यांग प्रमाण बनने के 3 वर्ष पूर्व की तिथि को जांच कर किया गया। प्रमाण पत्र नवीनीकरण हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र की मूल प्रति की मांग की गयी थी। शिविर में 150 छात्र-छात्राओं एवं पालकों का पंजीयन किया गया। जिसमें 22 नवीन पंजीयन, 3 नवीनीकरण एवं 5 को महासमुंद रिफर किया गया तथा जिनके प्रमाण पत्र पूर्व में बन चुके हैं उनको नवीनीकरण तिथि की सूचना देकर आगामी शिविरों में शामिल होने के लिए सूचित किया गया। इस प्रकार कुल 150 छात्र-छात्राओं एवं पालकों ने शिविर का लाभ लिया।
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि शिविर स्थल में शामिल पालकों, शिक्षकों एवं दिव्यांग बच्चों के लिए दोपहर में स्वादिष्ट भोजन और पेयजल की व्यवस्था किया गया था, जिसके लिए पालकों ने प्रसन्न मन से धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिविर में डॉ. मानस अंकुर सतपथी अस्थि रोग विशेषज्ञ, मंजूषा चंद्रसेन नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ.दयानंद होता शिशु रोग विशेषज्ञ, टिकेश्वरी गोस्वामी साइकोलॉजिस्ट, निर्मल साहू ऑडियो लाजिस्ट, संतोष कुमार प्रभारी लिपिक मेडिकल बोर्ड, डॉ. चंचल लहरी नाक,कान,गला विशेषज्ञ,पुकराम कुर्रे अध्यक्ष छ.ग.दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा सतीश स्वरूप पटेल, रम्भा जायसवाल बीआरपी समावेशी शिक्षा, सविता पटेल स्पेशल एजुकेटर, मंच संचालन एवं सूचना प्रभारी शैलेंद्र नायक व्याख्याता केना, संकुल समन्वयकों में रविशंकर आचार्य, तुलसीदास वर्गे, किशोर पंडा, घनश्याम दास,श्रवण प्रधान, धरम सिंह पटेल, तेजराम पटेल, कृष्ण चंद्र पटेल, जयनारायण पटेल, पाल सिंह बंजारे, कोमल सिंह समाज कल्याण विभाग कंप्यूटर ऑपरेटर, युगेश चौधरी, शौकी लाल, विनय प्रधान का सहयोग सराहनीय रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING