ग्रामीण युवाओं को प्रतिभा दिखाने का स्वर्णिम अवसर-सरला कोसरिया

महासमुंद : सरायपाली विधानसभा के ग्राम मोहदा के शासकीय हाई स्कूल परिसर में जोर स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया शामिल हुई। इस सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। यह आयोजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोंच का ही परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने खिलाडी आज एप्ने प्रतिभा का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर रहे है। यह आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन से ग्रामीण अंचल के बच्चें किसी भी मायने में पीछे नही रहेंगे और शासन से प्राप्त साधन सुविधा का सदुपयोग कर अपने अंदर छुपे प्रतिभा को उच्च सोपान तक ले जायेंगे। श्रीमती सरला कोसरिया ने आगे कहा कि अगर ग्रामीण बच्चों को सही मायने में उचित प्लेटफार्म मीले तो ये अपनी प्रतिभा के बल पर जिला,प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा सकते है इसलिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने सम्पूर्ण भारत मे संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज किया है। खेल जीवन से ही धैर्य, अनुशासन,एकाग्रता और सहयोग की भावना विकसित होने के साथ साथ संगठन शक्ति और एकता की भावना परिलक्षित होती है जो सदैव हमारे जीवन के हर क्षण और हर क्षेत्र में उपयोगी साबित होता है।खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी ठीक रखता है। खिलाड़ी के जीवन मे हार जीत खेल का हिस्सा होता है परंतु जो खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलता है सच्ची मायने में वह सच्चा खिलाड़ी और विजेता है।

श्रीमती कोसरिया ने खेल मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों और स्कूली छात्र छात्रों को नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को पाने के लिए कठिन परिश्रम करने की सलाह दिया साथ ये भी कहा कि शिक्षक और माता पिता हमारे सबसे अच्छे दोस्त है हमारे साथ घटित अच्छे बुरे को तुरंत बताने के लिए कहा जिससे समय रहते उसका समाधान किया जा सके। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने खेल में हिस्सा लेकर फिटनेस और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
अंत मे इस तरह के ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

इस खेल आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, जिला पंचायत सदस्य द्वय लोकनाथ बारी,कुमारी भास्कर,भाजपा मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि लालकुमार पटेल,उद्धव नंद, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल और शिक्षक गण, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं और भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे।




