सरायपाली

समाजसेवकों ने किया शासकीय स्कूलों में शिक्षण सामग्री का निःशुल्क वितरण

सेवा भावी युवकों ने किया समाजिक कर्तव्यों का निर्वहन

सरायपाली: शिक्षा ही एक विकसित समाज का निर्माण करती है एवं शिक्षा के मंदिर विद्यालय में समाज के कुशल नेतृत्वकर्ता निकलते हैं, जिस देश ने शिक्षा को पहले महत्व दिया उस देश को विकसित होने में कोई रोक नहीं सकता, इसी परिपेक्ष्य में क्षेत्र के समाजसेवियों नेक काम करने में मुख्य रूप से समाजसेवक पुरुषोत्तम प्रधान, नरेन्द्र माँझी एवं विवेक शर्मा आज शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा, शासकीय प्राथमिक शाला गहनाखार, शासकीय प्राथमिक शाला आकाशखार में स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कापियाँ, पेन शिक्षण सामग्री निःशुल्क वितरण किया, इस स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने शिक्षण सामग्री प्राप्त कर काफ़ी हर्ष व्यक्त किया। इस शिक्षा सेवा मुहिम में लगें समाज सेवकों का शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा, गहनाखार, आकाशखार के प्रधानपाठकों एवं विद्यार्थियों ने चंदन, तिलक पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा के प्रधानपाठक दुर्वादल दीप ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा के दिशा में प्रेरित करता है। इसके साथ ही दीप जी ने बताया कि शिक्षा में इस तरह का योगदान शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश है, इस कार्यक्रम में उपस्थित समाज सेवक पुरुषोत्तम प्रधान ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम विकासखंड सरायपाली में आने वाले समय में सभी प्राथमिक स्कूलों में करने का योजना बनाया गया है। इसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे क्योंकि इसके साथ-साथ अनेक समाज सेवा की दिशा में काम चल रहा है जैसे स्वास्थ्य, रक्तदान, गौरक्षा के सम्बंध में साथ ही अनेक समाज कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है, बता दें कि पुरूषोतम प्रधान रक्तदान की दिशा में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के जाने-माने जनसेवक है, रक्तदान की दिशा में सन् 2013 से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में जागरूकता का विशाल मुहिम चला रहे हैं, रक्तदान की इस मुहिम से लाखों ब्लड के ज़रूरतमंद मरीज़ों को निःशुल्क ब्लड अथवा रक्तदाता उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके साथ-साथ अनेक दिशाओं में जनसेवा करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवक नरेन्द्र माँझी ने बताया कि शासकीय स्कूलों में इस तरह का आयोजन सभी सेवा भावीलोगों को करते रहना चाहिए। ताकि शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी न आएँ। इनके द्वारा राष्ट्रहित संबंधित प्रेरणादायी गीत गाकर बच्चों को उसी राह में चलने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवक एवं पण्डित राम शर्मा आचार्य बहुद्देशीय गौसंरक्षण-संवर्धन इवान स्वावलंबन संस्थान (ट्रस्ट) के संस्थापक/अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि हम सभी मानव समाज का मिलकर शासकीय स्कूलों व विद्यालयों को गुणवत्तायुक्त बनाने में हम सभी की भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए। इनका ट्रस्ट गौ-संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर में काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING