शिशुपाल पर्वत में अज्ञात व्यक्ति युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
पूर्व में भी हो चुकी है इस तरह की घटना


सरायपाली : सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत शिशुपाल पर्वत में एक अज्ञात युवती का शव मिला है. यह शव 22 मार्च को मिला है. जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
अज्ञात शव के पास कान की बाली मिली है, जिससे व कपड़े से पुलिस इसकी पहचान करने में जुटी है, आपको बता दे की शव काफ़ी पुराना बताया जा रहा है शव बहुत हद तक गल चुकी है, शव की पहचान के लिए पुलिस ने अपना नंबर भी जारी किया है, एवं बलौदा थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है जिसके साथ ही पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है, की जिस किसी को शव के बारे में जानकारी हो जल्द से जल्द पुलिस को सूचित करें।
आपको बता दे की ये पहला मामला नहीं है ज़ब पुलिस को इस तरह अज्ञात लाश मिली है, इसे पहले 21 जनवरी 2024 को भी शिशुपाल पर्वत के ऊपर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी जो पूरी तरह से सड़ गल चुकी थी।
21 जनवरी 2024 को बरामद लाश की फोटो





