
महासमुंद/सरायपाली : कांग्रेस के 5 साल के शासन में सरायपाली की जनता ने जिला बनाने की मांग को सड़कों पर उतरकर गूंजाया। व्यापारी, अनेक संगठन और सभी दलों ने एकजुट होकर मांग उठाई, लेकिन भूपेश बघेल ने झूठे वादों की हवा बनाकर सरायपाली को छला और सारंगढ़ को जिला बनाकर सरायपाली क्षेत्र की जनता के जख्मों पर नमक छिड़का। सरायपाली में जहां राष्ट्रीयकृत और गैर-राष्ट्रीयकृत बैंक, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, अपर कलेक्टर कार्यालय, पंजीयक कार्यालय और 100 बिस्तरों वाला अस्पताल जैसी सुविधाएं पहले से हैं, सरायपाली हर मायने में जिला बनने का सच्चा हकदार है। मगर कांग्रेस ने विकास के नाम पर सिर्फ छल किया है धोखा दिया है, विकास का एक पत्थर तक नहीं रखा!स्थानीय विधायक की झूठी वाहवाही और श्रेय लूटने की नौटंकी से जनता त्रस्त है। दूसरी ओर, विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार सत्ता में आते ही सरायपाली क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का खजाना सौंपा। बड़े बड़े पुल, पुलिया,एनीकट, बांध, सड़क, सामुदायिक भवन,महतारी सदन और नाली निर्माण जैसे कार्यों ने क्षेत्र में समृद्धि की नई इबारत लिखी है। भाजपा का संकल्प है – “हमने बनाया, हम ही संवारेंगे!”भाजपा का विजन सरायपाली को विकास का सितारा बनाने का है। कृषि महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी), किसान विश्राम गृह और यातायात थाना जैसी अनेक योजनाएं जल्द धरातल पर उतरेंगी। लेकिन कांग्रेस के “श्रेय चोर” विभागों से जानकारी चुराकर झूठा श्रेय लूटने में मशगूल हैं। जनता अब कांग्रेस के झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और धर्मांतरण जैसे घिनौने कृत्यों को बखूबी पहचान चुकी है।

निष्कर्ष: सरायपाली की जनता अब कांग्रेस के धोखे और विश्वासघात को और नहीं सहेगी! सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया जी एवं वरिष्ठ जनों के अगुवाई में सरायपाली में विकास का नया सूरज बनाकर कांग्रेस के हर झूठ को धूल में मिला देगी। जनता का विश्वास, भाजपा का संकल्प – सरायपाली अब विकसित छत्तीसगढ़ का गौरव बनेगा!




