
बसना : क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में देश के विख्यात रक्त संबंधित विकार एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ (Hematologist & Oncologist) डॉ. आदम्य गुप्ता (DM) अपनी सेवाएँ देंगे।
यह शिविर 29 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में आयोजित होगा।

इन रोगों का होगा विशेषज्ञों द्वारा परामर्श:
शिविर के दौरान डॉ. आदम्य गुप्ता मुख्य रूप से निम्नलिखित गंभीर रोगों से संबंधित जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगे:
रक्त विकार: खून की कमी (Anemia), बार-बार खून चढ़ाने की समस्या, और प्लेटलेट्स की कमी।
गंभीर बीमारियाँ: सिकलिन, थैलेसीमिया और ब्लड कैंसर।
विशेष उपचार: बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) से संबंधित परामर्श एवं रक्त संबंधी सभी प्रकार की जटिल जांचें।
पंजीयन एवं संपर्क:
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं। परामर्श के लिए अग्रिम पंजीयन नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करके कराया जा सकता है:
मोबाइल: 7773086100, 8461811000, 7770868473
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला- महासमुंद (छत्तीसगढ़)।




