
महासमुंद/सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला रिसेकेला में सामूहिक आंवला पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर साला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष पद्मावती डड़सेना, पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज डड़सेना,ग्रामवासी,शाला परिवार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला रिसेकेला के शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र ,छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने आँवला वृक्ष की पूजा कर प्रकृति का आशीर्वाद लिया। बच्चे सांस्कृति,पारंपरिक, धार्मिक पूजन अर्चन कार्यक्रम से काफी उत्साहित थे। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष, जगेश डड़सेना,मायाराम, रसोईया एवं ग्रामीण जनों के द्वारा स्कूली बच्चों को नेवता भोज में खीर, प्रसाद आदि का वितरण किया गया।





