
महासमुंद/सरायपाली : छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती के अवसर पर महासमुन्द वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र सरायपाली में स्थित शिशुपाल पर्वत (ईको वौम्प शिशुपाल) का शुभारंभ दिनांक 06.12.2025 को वनप्रबंधन समितियों के अध्यक्ष, सदस्य, एवं वन चेतना केन्द्र छिबर्रा के अध्यक्ष, सदस्य, द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंयक पाण्डेय बनमंडलाधिकारी महासमुन्द, प्रत्युष टाण्डेय वनपरिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली, सुखराम निराला वन परिक्षेत्र अधिकारी बसना एवं वन परिक्षेत्र सरायपाली, बसना के सम्सत अधिकारी / कर्मचारी व आस पास के ग्रामीण भी उपस्थित रहे ।
ट्रेकिंग करने वाले पर्यटको से ट्रेकिंग हेतु 20 रू. ट्रेकिंग शुल्क लिया जा रहा है, एवं उनके द्वारा लिये जा रहे पानी बोटल, पैकेट फूड, प्लास्टिक की थैलिंया, दोना पत्तल एवं प्लास्टिक से निर्मित सामग्री जो पर्यावरण को प्रदुषित करते हैं, ऐसे सामग्रियों को अपने साथ ट्रेकिंग पर ले जाने पर उन्हे एक शुल्क जमा करना पड़ेगा तथा ट्रेकिंग से वापस आने पर साथ लिये गये सामग्रियों एवं उनसे निकले कचरे को नीचे दिखा कर जमा किये गये शुल्क को उन्हें वापस कर दिया जावेगा जिससे पर्यावरण प्रदुषण में कमी होगी।

शिशुपाल पर्वत पर्यटन क्षेत्र के नीचे या ऊपर प्लास्टिक का उपयोग करना, मदिरापान करना व मदिरापान सामाग्री ले जाना, पर्यटन क्षेत्र में कूढा कचरा फैलाना, बिना अनुमति के शिशुपाल पर्वत के ऊपर जाना एवं टेंट लगाना, आग लगाना, पशुओं को चराना, किसी प्रकार के दृक्षों की कटाई एवं पर्यटन क्षेत्र में किसी तरह की खुदाई करना पूर्ण रुप से प्रतिबंधित है एवं दंडनीय अपराध है।




