सरायपाली

एसडीएम नम्रता चौबे ने किया पीएमश्री विद्यालयों का औचक निरीक्षण

नशामुक्त भारत निर्माण एक पहल अंतर्गत थीम आधारित गतिविधियों का लिया जायजा

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नम्रता चौबे (आई.ए.एस.) द्वारा विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला में नियमित रूप से साफ – सफाई रखने एवं कीचन गार्डन तैयार करने निर्देश दिए तथा पढ़ाई के स्तर को परखने के लिए बच्चों की क्लास में पहुंचीं जहां उन्होंने विद्यार्थियों के नोटबुक का अवलोकन किया वहीं विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने एवं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा बनाए जा रहे वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल का अवलोकन किया और विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार करने प्रेरित किया,कीचन शेड में जाकर रसोइया से एमडीएम संबंधी जानकारी ली गई एवं साफ सफाई के साथ स्वादिष्ट भोजन बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन किया साथ ही झिलमिला संकुल के संस्था प्रमुखों की बैठक लेकर पात्र समस्त विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोडा का भी निरीक्षण किया जहां शीघ्र ही अहाता निर्माण हेतु निर्देश दिए। एसडीएम द्वारा “नशामुक्त भारत निर्माण – एक पहल”के अंतर्गत किए जा रहे गतिविधियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना मध्याह्न भोजन कार्यक्रम अन्तर्गत प्रदाय किए जा रहे ताजा,गरम भोजन की गुणवत्ता देखा गया। एसडीएम के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सक्रियतापूर्वक आधे घंटे के अंदर ही विद्युत तार को शाला परिसर के पीछे भाग से हटाया गया । शासकीय हाई स्कूल सिंघोडा में क्लासरूम में बच्चों से विषयगत अध्ययन अध्यापन की जानकारी लेते हुए बच्चों का आवश्यक मार्गदर्शन किया और नशे से दूर रहने के लिए सलाह दिया और खूब मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया।

शासकीय प्राथमिक शाला सिंगबहाल में निर्माणाधीन भवन को शीघ्र पूर्ण करने मौके पर ही एसडीओ (आरईएस) को निर्देशित किया गया। शिक्षा में कसावट लाने शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेने की गई इस निरीक्षण को काफ़ी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी एवं सहायक नोडल अधिकारी पीएमश्री विद्यालय एवं एसडीओ (आरईएस) विनोद श्रीवास आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING