सरायपाली

विकासखण्ड स्तरीय प्राचार्यों की छात्रवृत्ति संबंधी बैठक संपन्न

सरायपाली : विकासखण्ड स्तर पर समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा छात्रवृत्ति आवेदन एवं वितरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करना था।

बैठक में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.सी.पटेल एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान द्वारा छात्रवृत्ति से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई तथा सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों के पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराकर ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति से वंचित न रहने दिया जाए।

इस अवसर पर छात्रवृत्ति आवेदन में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालय नियमित रूप से छात्रवृत्ति की प्रगति की जानकारी विकासखण्ड कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

बैठक में विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे और सभी ने छात्रवृत्ति योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। अंत में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पटेल ने सभी प्राचार्यों से विद्यार्थियों के हित में योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING