सरायपाली

नवनिर्मित श्री सिद्धि विनायक मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम-बस्ती सरायपाली में 3 से 7 अप्रैल तक

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

सरायपाली :  बस्ती सरायपाली स्थित श्री विनायक विहार कालोनी में नवनिर्मित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में आगामी 3 अप्रैल को भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है ।

इस संबंध में विनायक विहार समिति ने जानकारी देते हुवे बताया कि यह समारोह आगामी 03 से 07 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जायेगा । इस दौरान 3 अप्रैल को प्रातः कलश यात्रा, मूर्ति आनयन, कलश स्थापना, ब्राम्हण वरण , 4 अप्रैल को मण्डप पूजन, जप पूजन, अग्नि स्थापना पंच गव्य स्नान, हरिद्रादिवास, गंधा दिवास, पूजन आरती ,5 अप्रैल को प्रातः मण्डप पूजन, हवन आरती, धान्य दिवस, अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, पूण्याधिवास, दुर्वाधिवास, मुदाधिवास, आरती , 6 अप्रैल को प्रातः मण्डपपूजन हवन एवं मूर्ति प्रतिष्ठा, आरती तथा 7 अप्रैल को पूजन शिखर कुलश स्थापना, ध्वजारोहण, जुप स्थान, मूर्ति स्थापना, पूर्णाहनि, महाआरती, महाभण्डारा का आयोजन किया जायेगा । उक्त सभी प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन यज्ञाचार्य श्रीमान चित्रसेन मिश्रा जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगा । समिति द्वारा पूरे 5 दिनों तक भंडारा का भी आयोजन रखा गया है ।

भक्तगणों व श्रद्धालुओं के लिए इस समारोह के दौरान आकर्षक मीना बाजार के साथ ही 3 व 4 अप्रैल को कंस दरबार , 5 को संबलपुर का प्रसिद्ध आरती कुमार का आर्केस्ट्रा , 6 को दंड नृत्य महिला संमलेश्वरी व 7 अप्रैल को सम्बलपुरी आर्केस्ट्रा कंठेई (बरगढ़ कलाजिबी) पार्टी का आयोजन किया जायेगा । अतः श्रद्धालु,भक्त, बंधुओं से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING