महासमुंदसरायपाली

सरायपाली में विहिप की जिला बैठक संपन्न: आगामी कार्यक्रमों और धर्म रक्षा निधि पर बनी रणनीति

महासमुंद/सरायपाली : विश्व हिंदू परिषद का जिला बैठक सरायपाली के लक्ष्मी नारायण मंदिर (सत्संग भवन) में संपन्न हुआ, बैठक का प्रारंभ दीप प्रज्वलन, ब्रम्हनाद,एकता मंत्र ,विजय महामंत्र के साथ प्रारंभ हुआ, बैठक तीन छात्रों में हुआ प्रथम सत्र अभ्यास सत्र का हुआ जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बसंत देवता ने विश्व हिंदू परिषद के अचार पद्धति बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दी ,द्वितीय सत्र योजना का हुआ इसमें राजीम विभाग के विभाग मंत्री सौरव अग्रवाल ने धर्म रक्षा निधि वह वार्षिक कार्यक्रम के विषय पर मार्गदर्शन दिया, तृतीय सत्र संवाद में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन चंद्राकर ने महासमुंद जिले में विगत 6 महीना में हुए कार्यक्रम का वाचन किया ,व धर्म रक्षा निधि कैसे करना है इस विषय में जानकारी दिए , केंद्रीय बैठक में कुछ प्रस्ताव पारित हुआ था,इसका वाचन अनीता चौधरी, ममता शीतल मिश्रा, गितेश पंडा ,गणेश राम साहू ने किया, विश्व हिंदू परिषद के इस जिला बैठक में महासमुंद जिले के सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता शामिल हुए, महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा , बसना, व सरायपाली प्रखंड के विभाग ,जिला ,प्रखंड एवं खंड समिति के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता शामिल हुए, बैठक में सभी प्रखंडों के पालक अधिकारी तय किए गए, महासमुंद नगर एवं ग्रामीण के पालक अधिकारी सौरव अग्रवाल, बागबाहरा प्रखंड के पालक अधिकारी बसंत देवता, पिथौरा प्रखंड के पालक अधिकारी हर्षवर्धन चंद्राकर, बसना प्रखंड के उत्तम वर्मा जी व सरायपाली नगर व ग्रामीण के अखिलेश लूनिया को पालक अधिकारी का दायित्व दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING