पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला में समर कैंप का समापन

सरायपाली : आज दिनांक 23 मई 2025 दिन शुक्रवार को समर कैंप का आयोजन किया गया।दसवें दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां कराई गई। 9 वें दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ एक्शन सॉग सहित अंग्रेजी के गुड मॉर्निंग सॉग को प्रस्तुत करते हुए किया गया। जुम्बा डांस करते हुए योग एवं व्यायाम के सत्र को पूरा किया गया। प्रशिक्षक शैलेंद्र नायक के द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए इन सभी गतिविधियों में शामिल किया गया। द्वितीय सत्र में ड्राइंग शीट पर लैंडस्केप सीनरी का रेखाचित्र द्वारा अभ्यास कराया गया। जिसमें प्राकृतिक दृश्य,पेड़-पौधे,उड़ती हुई चिड़िया, पर्वत शिखर, उगते हुए सूर्य, कुआँ, बैलगाड़ी,झरना,नाव पर घूमते हुए सैलानी आदि को उकेरा गया।छोटे-बड़े सभी विद्यार्थियों ने तन्मयता पूर्वक सिखते हुए कार्य को पूर्ण किया। अंतिम सत्र में राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन के गायन की बारीकियों को बताते हुए।प्रशिक्षक प्रदीप छत्रे द्वारा अभ्यास कराया गया।तबले में संगत सोमदेव तिवारी ने किया। सभी गतिविधियों की जानकारी व अवलोकनार्थ कैंप स्थल पर संकुल समन्वयक कोमल प्रसाद चौधरी का आगमन हुआ। आयोजन में सहभागी होने के लिए सभी बच्चों को प्रेरित करते हुए संतुष्टि जाहिर किया।दसवें दिवस बच्चों द्वारा देशभक्ति,छत्तीसगढ़ी,ओड़िया डांस प्रस्तुत किया। कविता आधारित गतिविधि ,खिलौना,पेपर क्राफ्ट,पेपर फोल्डिंग,विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। समर कैंप के अंतिम दिवस में नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान का आगमन हुआ।उन्होंने बच्चों के द्वारा निर्मित वस्तु देखकर खुशी जाहिर किया तथा उनके कर कमलों से बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सभी शिक्षक साथियों की सक्रिय सहभागिता रही विशेष ताली बजाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। अंत में बच्चों को स्वल्पाहार वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कैंप के सफल संचालन में प्रदीप छत्रे, शैलेंद्र नायक, वर्षा नंद,भरत लाल बारिक ज्ञानदीप पीएलसी सदस्य दुर्वादल दीप, योगेश साहू,शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों का भरपुर सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक सोमदेव तिवारी द्वारा किया गया। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।




