

महासमुंद/बसना : क्षेत्र की जनता के लिए राहत भरी खबर है! बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (अग्रवाल नर्सिंग होम) में आगामी 21 अप्रैल 2026 को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) और न्यूरो (नसों एवं मस्तिष्क) से जुड़ी समस्याओं का विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
शिविर का विवरण:
दिनांक: 21 अप्रैल 2026
समय: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला-महासमुंद)
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम:
डॉ. संदीप अग्रवाल (MS-Ortho, FIJR, FESS, FIAS): हड्डी, जोड़ प्रत्यारोपण, स्पाइन सर्जरी एवं आर्थोस्कोपी विशेषज्ञ।
डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh-Neurosurgery): सुप्रसिद्ध न्यूरो विशेषज्ञ।
इन बीमारियों का होगा समाधान:
न्यूरो: सिरदर्द, माइग्रेन, लकवा, मिर्गी, हाथ-पैरों में झनझनाहट, ब्रेन ट्यूमर एवं नस दबने जैसी समस्याएं।
ऑर्थोपेडिक: कमर-गर्दन दर्द, जोड़ों का दर्द, गठिया, स्पोर्ट्स इंजरी, लिगामेंट और पुराने फ्रैक्चर।
शिविर के विशेष आकर्षण और भारी छूट:
शिविर के दौरान मरीजों को जांच सुविधाओं पर विशेष रियायत दी जा रही है:
सी.टी. स्कैन (ब्रेन): मात्र ₹1200 में।
सी.टी. स्कैन (स्पाइन): मात्र ₹2500 में।
एक्स-रे: मात्र ₹50 में।
अन्य सभी जांच: 30% तक की भारी छूट।
विशेष ऑफर: घुटना एवं कुल्हा प्रत्यारोपण (Joint Replacement) पर 20% तक की छूट।
आयुष्मान भारत योजना का लाभ:
हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ब्रेन एवं स्पाइन का इलाज पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।
📢 अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है!
शिविर का लाभ लेने के लिए अपनी सीट पहले ही बुक करें। संपर्क करें:
📞 84618-11000, 90396-45760, 77730-86100





