सरायपाली

शासकीय विद्यालय केंदूढार में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस समारोह 

सरायपाली: सरायपाली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला केंदूढार में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी.जिसमें बच्चों बढ़ चढ़कर भाग लिया।

सर्वप्रथम प्रधान पाठक द्वय एम.एच.उस्मानी और चंदन सिंह रात्रे और संकुल समन्वयक देवानंद नायक के द्वारा मां सरस्वती व पं. जवाहर लाल नेहरु के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।बच्चों को नेहरू की वेशभूषा में सजाया गया। जिसे देखकर साक्षात नेहरु धारा में आने का एहसास किया गया।

शिक्षक सुंदर लाल डडसेना ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए चाचा नेहरू के जीवनी एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और स्वरचित कविता का वाचन किया। सभी बच्चों को बच्चों को कापी,पेन और चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौभाग्य भोई, अनुपमा नायक, सुलोचना मांझी,सुंदर लाल डडसेना और ए एन एम प्रेमिन ठाकुर और साहू मेम उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING