सरायपाली

सरायपाली में दावेदारों से रूबरू हुए नगरीय निकाय पर्यवेक्षक

विधायक चातुरी नंद और पर्यवेक्षक चंद्राकर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक

सरायपाली : नगरीय निकाय चुनाव में सरायपाली नगर पालिका के कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक केशव चंद्राकर ने अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के दावेदारों से आवेदन लिए। इस दौरान स्थानीय विधायक चातुरी नंद विशेष रूप से मौजूद थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक केशव चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ नगरीय निकाय चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट देगी और भारी मतों से नगर पालिका का चुनाव करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास बड़ी संख्या में दावेदारों के आवेदन मिल रहे है जिसकी स्क्रुटनी कर टिकट का ऐलान किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को स्थानीय विधायक चातुरी नंद ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव होते है और यह चुनाव नींव को मजबूत बनाने का है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की।

विधायक नंद ने कहा कि सालभर में ही भाजपा की सरकार फेल हो चुकी है, शहर में पानी, बिजली, नाली की साफ सफाई बुरी तरह प्रभावित है, सफाई कर्मचारी से लेकर हर कोई इस सरकार की नीतियों से परेशान है। हम सभी मुद्दों को लेकर आम जनता के बीच जाएंगे और नगरीय निकाय में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे।

इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरएन आदित्य, जिला महामंत्री जयंत चौधरी, पूर्व मंडी अध्यक्ष सीता पटेल, पूर्व पार्षद सुरेश भोई, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष भरत मेश्राम, नरेंद्र यादव, कमल अग्रवाल, विजय यादव, नसीब खान, पूजा बग्गा, सरोजनी पाणिग्रही, तीरिथ मानिकपुरी, मोहसिन मेमन, शहादत हुसैन, श्रीराम मानिकपुरी, मेहतरीन चौहान, रागिनी चौहान, माधो दास, आरिफ अली पिंकी, गोपाल अग्रवाल, बीरेंद्र यादव, रमीज रज़ा, अनस खान,वृंदा भोई, प्रियंका मेश्राम, शंभू चौहान, केशव अग्रवाल, विभिषण चौहान, दुष्यंत साहू, जयंत यादव समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING