बजट 2026 पर बरसे राहुल बग्गा : 1.65 लाख करोड़ के प्रावधान में युवाओं और ग्रामीण विकास के लिए कुछ भी नहीं

सरायपाली : प्रदेश सरकार द्वारा बजट आने के उपरांत पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव राहुल बग्गा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए 2026 के बजट में युवाओं, बेरोजगारों और सराईपाली क्षेत्र की अनदेखी की गई है, जो राज्य की विकास यात्रा के लिए एक बड़ा झटका है।
बजट में कुल 1.65 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, लेकिन इसमें युवाओं के लिए कोई ठोस रोजगार योजना, कौशल विकास कार्यक्रम या बेरोजगारी भत्ता शामिल नहीं है। जहां बेरोजगारी की दर ऊंची है और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी मामूली योजनाओं का उल्लेख है, लेकिन रोजगार सृजन या युवा सशक्तिकरण के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि उम्मीद थी बजट में युवाओं के लिए नौकरी में छूट, बेरोजगारी भत्ता (जैसे पूर्व कांग्रेस सरकार में 2500 रुपये मासिक दिया जाता था) और ग्रामीण विकास योजनाएं शामिल होंगी, लेकिन ये सभी अपेक्षाएं अधूरी रह गईं।
इससे स्पष्ट है कि सरकार युवाओं की आकांक्षाओं से कटी हुई है और बेरोजगारी की समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आती।




