सरायपाली

शासकीय प्राथमिक शाला मुधा में नेवता भोज एवं जन्मदिन समारोह का आयोजन

सरायपाली। शासकीय प्राथमिक शाला मुधा में शुक्रवार को पूर्व सरपंच शिशुपाल पटेल जी की पोती कुमारी अनुष्का पटेल के शुभ जन्मदिन के अवसर पर पूर्ण नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के लिए खीर, पूरी, मशरूम, दाल, पापड़, फल, कचौरी, मिठाई, जलेबी एवं केक सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई।

नेवता भोज के साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा नन्हीं अनुष्का पटेल का तीसरा जन्मदिन भी बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन समारोह में भाग लिया और अनुष्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर को और भी यादगार एवं प्रेरणादायक बनाते हुए पूर्व सरपंच शिशुपाल पटेल ने अपनी पोती अनुष्का के साथ मिलकर शाला प्रांगण में वृक्षारोपण किया। उन्होंने लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली। जन्मदिन के अवसर पर किया गया यह पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश देता है तथा बच्चों को प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर प्रधान पाठक शीला विश्वास ने पटेल परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में खुशी एवं उत्साह भरने के साथ-साथ विद्यालय और समुदाय के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि नेवता भोज के साथ जन्मदिन पर पौधारोपण की यह पहल समाज के लिए एक अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक उदाहरण है।

प्रधान पाठक शीला विश्वास एवं समस्त शाला परिवार की ओर से पटेल परिवार को बच्चों के लिए इतने सुंदर नेवता भोज, जन्मदिन समारोह तथा पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING