सरायपाली

शुभा सेवा संस्थान सरायपाली द्वारा निरंतर लगाया जा रहा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों ने लिया शिविर का लाभ

सरायपाली : सरायपाली अंचल में शुभा सेवा संस्थान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सरायपाली एवं माधव कृपा ट्रस्ट सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 04/01/2026 दिन रविवार स्थान – भुकेल (हाई स्कूल) निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य रूप से ग्राम भुकेल के गणमान्य सागर चंद पटेल, डॉ. वृन्दावन पटेल, छन्दाचरण बारीक़, जयंत पटेल, उत्तरा पारेश्वर, राहेश बारीक़ एवं डॉ. सुजाता पटेल, डॉ. भागेश्वर पटेल व डॉ. नीतिष कुमार पटेल (शुभा नर्सिंग होम) उपस्थित रहे। इस शिविर में शुभा नर्सिंग होम, सरायपाली की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान की।

इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ अंचल के लगभग 200 से अधिक लोगों ने लिया। इस शिविर में कमजोरी, जोड़ों के दर्द, सर्दी-खांसी, दमा-अस्थमा, शुगर, बीपी, चर्म रोग, घेघा रोग, थायराइड, रक्ताल्पता, मासिक धर्म संबंधी एवं गर्भवती माताओं की जाँच की गई एवं मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं।

शिविर में गर्भवती माताओं को शुभा सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे निःशुल्क सोनोग्राफी तथा सिजेरियन एवं सामान्य प्रसव (डिलीवरी) से जुडी समस्याओं व प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात् देखभाल के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संस्थान द्वारा निःशुल्क खून जाँच, बेबी किट, चर्मरोग परामर्श, एम्बुलेंस सुविधा एवं आयुष्मान से निःशुल्क इलाज कि सुविधा के बारे में बताया गया। साथ ही विराट हिन्दू सम्मलेन का कार्यक्रम में भी सहयोग किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुजाता पटेल (डायरेक्टर, शुभा नर्सिंग होम) एवं डॉ. भागेश्वर पटेल (संचालक, शुभा नर्सिंग होम) व डॉ. नीतिष कुमार पटेल द्वारा बताया कि अंचल में महिला स्वास्थ्य जागरूकता छात्रों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में मदद पर्यावरण संरक्षण सम्बंधित कार्य निरंतर करते रहेंगे। इसी उद्देश्य के साथ शुभा सेवा संस्थान आने वाले समय में अनेकों स्वास्थ्य शिविर व जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। ताकि समाज स्वास्थ्य एवं सशक्त बने साथ हि लोगों से सहयोग कि अपेक्षा की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING