नेशनल लोक अदालत: सरायपाली न्यायालय में सुलझे सैकड़ों लंबित मामले, आपसी समझौते से हुआ निराकरण

सरायपाली : आज 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को न्यायालय सरायपाली में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत की उक्त 04 खण्डपीठों में श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत एवं देयको के अवशेष बकाया की वसूली और राजीनामा योग्य अन्य मामले के बकाया की वसूली संबंधी प्री-लिटिगेशन मामले, राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये थे। उक्त मामलों के अलावा राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, परक्राम्य लिखत अधि0 की धारा-138 के अधीन परिवाद पर संस्थित मामले, मोटर दुर्घटना दावा संबंधी मामले तथा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-135 (क) के तहत विद्युत चोरी के मामले, सिविल मामले भी नियत किये गये थे। उक्त खण्डपीठों में उपरोक्त सभी मामलों की सुनवाई करते हुए सरायपाली न्यायालयों में प्रकरणों का निराकरण किया गया।

इसी प्रकार खण्डपीठ क्रमांक 01 श्रीमती वंदना दीपक देवांगन प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में बिजली विभाग के प्री-लिटिगेशन संबंधीत मामलों में विद्युत से संबंधित 24 प्रकरणों में 3,38,000/-, मोटर दावा दुर्घटना के 01 प्रकरण 5,86,000 मोटर दावा निष्पादन के 02 प्रकरण में 6,20,000 रुपये का निराकरण किया गया।
खंडपीठ 02 पंकज आलोक तिर्की दुतीय अपर सत्र न्यायाधीश सरायपाली के न्यायालय में 07 mact में 45,00,000 रुपये, दावा निष्पादन 01 प्रकरण में 10,04,278 रुपये 09 बैंक प्रिलिटिगेशन 6,08,000 रुपये का निराकरण किया गया।
खंडपीठ क्रमांक 03 वैभव घृतलहरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरायपाली के न्यायालय में धारा 138 के 01 प्रकरण में 1,00,000 रुपये, दाण्डिक के 03 प्रकरण , एवम समरी 419 प्रकरणों में 49,600 रुपये
क्रमांक 04 विनय कुमार साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट सरायपाली के न्यायालय में धारा 138 के 01 प्रकरण में 4,00,000 रुपये समरी 140 प्रकरणों 14,000 रुपये, के राशि साथ निराकरण किया गया।
बाहर से आये पक्षकारो के लिए अधिवक्ता संघ सरायपाली के सचिव राजेन्द्र कुमार दास के द्वारा भोजन व्यवस्था कराई गईं थी।




