सरायपाली
जलगढ़ में राधा कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के नरेन्द्र कुमार यादव पहुंचे

सरायपाली : ग्राम पंचायत जलगढ़ में ग्राम वासियों द्वारा राधा कृष्ण के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें ग्राम वासियों के आमंत्रण पर नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा , राजेन्द्र कुमार यादव राजू, कोमल यादव, अमित सतपथी के साथ पहुंच कर राधा कृष्ण मंदिर में यादव समाज के इष्ट देव राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर दर्शन किया एवं क्षेत्र एवं प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मोहनलाल भोई अध्यक्ष राधा कृष्ण मंदिर समिति जलगढ़, नित्यानंद बारिक, सुशांत बारिक अजित साहू,वीरेन्द्र बारिक, राजू बारिक, प्रमोद प्रधान, जगबंधु यादव, लोकेश साहू, उसमेत बगर्ती, प्रफुल्ल बारिक आदि समिति के पदाधिकारी व सदस्य एवं भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।




