सरायपाली

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.50 करोड़ मूल्य का गांजा जब्त, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने दबोचा

सरायपाली : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश अनुसार । जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक फार्चुनर कार क्र. MH 12 WC 0090 एवं एक स्कार्पियों कार क्र. MH 12 YH 0090 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक फार्चुनर कार क्र. MH 12 WC 0090 एवं एक स्कार्पियों कार क्र. MH 12 YH 0090 आया फार्चुनर कार क्र. MH 12 WC 0090 जिसमें 03 व्यक्ति बैठे थे जिन्हे नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम 1.प्रशांत शंकर गोले पिता शंकर गोले उम्र 38 साल साकिन साग्वी थाना शिरवल तालुका खंडाला जिला सतरा (महाराष्ट्र ) 2. क्षितिज वीरसेन जाधव पिता वीरसेन जाधव उम्र 21 साल साकिन भुइंज थाना भुइंज जिला सतरा (महाराष्ट्र ), 3.अक्षय नंदकुमार निगम पिता नंदकुमार निगम उम्र 27 साल साकिन वाई थाना वाई जिला सतरा (महाराष्ट्र ) एवं स्कार्पियों कार क्र. MH 12 YH 0090 जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे जिन्हे नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम‍ 4. अभिषेक डेविड जगले पिता डेविड जगले उम्र 26 साल साकिन बडी मस्जिद के पीछे तिर्हेगांव फारेस्ट शोलापुर थाना फौजदार चावडी जिला शोलापुर (महाराष्ट्र ) एवं 5.महेश काटकर पिता धोनडिराम काटकर उम्र 39 साल साकिन बेलदरे थाना कराड जिला सतरा (महाराष्ट्र) का निवासी होना बताये। फार्चुनर कार क्र. MH 12 WC 0090 के पीछे सीट में रखे बोरी एवं स्कार्पियों कार क्र. MH 12 YH 0090 के बीच एवं पीछे सीट मे रखे बोरियों के बारे में पुछने पर बोरियो के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को जिला फुलवानी उडिसा से जिला पुणे (महाराष्ट्र) ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 281.900 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 1,,40,95,000/- रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक फार्चुनर कार क्र. MH 12 WC 0090 कीमती 40,00,000 रूपये एवं एक स्कार्पियों कार क्र. MH 12 YH 0090 कीमती 25,00,000 रूपये एवं 04 नग मोबाईल कीमती 50,000 रूपये, कुल जुमला कीमती 2,06,45,000 /- रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(बी) ,29(1)एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीगणो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

 

जप्त सम्पत्ती : 1. 281.900 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 1,40,95,000/- रुपये।

2.फार्चुनर कार क्र. MH 12 WC 0090 कीमती 40,00,000 रूपये।

3. एक स्कार्पियों कार क्र. MH 12 YH 0090 कीमती 25,00,000 रूपये।

4. 04 नग मोबाईल कीमती 50,000 रूपये।

कुल जुमला कीमती 2,06,45,000 /- रूपये की संपत्ति जप्त की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING