सरायपाली

सरायपाली में हर गुरुवार उपलब्ध रहेंगी श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. श्री रजनी

सरायपाली। क्षेत्रवासियों के लिए श्वसन एवं फेफड़ों से संबंधित रोगों के उपचार और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा अब सरायपाली में उपलब्ध होने जा रही है। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी (MD – Respiratory Medicine) मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. रजनी हर गुरुवार सरायपाली में उपलब्ध रहेंगी। 20 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष ओपीडी का आयोजन किया जाएगा।

चिकित्सक द्वारा फेफड़ों की समस्या, दमा, एलर्जी, सीओपीडी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, लंबी खांसी, छाती में पानी भरना, निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर, नींद विकार, खर्राटे तथा टीबी (क्षय रोग) जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श किया जाएगा।

अस्पताल की ओर से आधुनिक जांच सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सक द्वारा परामर्श, व्यक्तिगत देखभाल एवं सटीक जांच के आधार पर उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। लंबे समय से खांसी, सांस फूलना या अन्य श्वसन संबंधी परेशानी से जूझ रहे मरीज चिकित्सकीय परामर्श के लिए ओपीडी में संपर्क कर सकते हैं।

स्थान: अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली।

संपर्क: 9303623130, 7773086100, 9174335366।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING