सरायपाली

शास प्राथ एवं उच्च प्राथ शाला केन्दूढार में शिक्षिका अनुपमा नायक के जन्मदिन पर न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन

सरायपाली। शास प्राथ एवं उच्च प्राथ शाला केन्दूढार में शिक्षिका अनुपमा रवींद्र कुमार नायक के जन्मदिवस पर न्योता भोज का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य अशोक कुमार साहू अध्यक्षता संकुल समन्वयक प्रदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान पाठक द्वय सौभाग्य भोई और चंदन सिंह रात्रे और व्याख्याता किशोर कुमार कश्यप ने किया।मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई।कार्यक्रम को संकुल प्राचार्य अशोक साहू,किशोर कश्यप,सौभाग्य भोई,चंदन सिंह रात्रे, अनुपमा नायक और सुलोचना मांझी के साथ स्कूल स्टॉप वृंदावती डडसेना,नीलाबाई डडसेना,कमलाबाई डडसेना ,कामीन बाई बरिहा उपस्थित रहे।बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया,जिसमें दाल,चावल,खीर,पुड़ी,जलेबी,आलू मटर और टमाटर सब्जी,पापड़,सलाद,चिप्स प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING