सरायपाली

पढ़ई तिहार 2026 का शासकीय प्राथमिक शाला बोडे़सरा में सफल आयोजन

सरायपाली : पढाई तिहार 2026 दिनांक 11/4/26 दिन शनिवार को शासकीय प्राथमिक शाला बोडे़सरा में अंगना म शिक्षा 5.0 के अंतर्गत पढ़ई तिहार का आयोजन किया गया। जिसमें माताओं गणमान्य नागरिकों शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं शिक्षक,शिक्षिकाओं की सहभागिता रही। माताओं ने कार्यक्रम में स्मार्ट माता के माध्यम से अंगना म शिक्षा के सभी 9 काउंटरों पर उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा ग्रीष्म काल में बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रहने साथ ही अधिक से अधिक बच्चों को आगामी सत्र के लिए पूर्व तैयारी करना सिखा । आंगन बाड़ी से भी कार्यकर्ता एवं बच्चे सम्मिलित हुए। इन बच्चों को क्लास 1 में भर्ती करने तथा घर में स्थित सामनों से खेल खेल में शिक्षण कार्य कराने के लिए गतिविधिया सिखाई गई।

ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए माताओं को घर पर ही ब्लैकबोर्ड बना कर अभ्यास कराने के लिए प्रेरित किया गया ताकि बच्चे सीखी बातों को स्मरण रखें साथ ही छोटे बच्चों को लिखने के पूर्व अभ्यास हो । स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुवे गर्मी में डीहाइड्रेशन न हो , बच्चे स्वस्थ रहे इस पर भी माताओं का ध्यान आकृष्ट किया गया। बनमोती चिन्तामणि ( प्रधान पाठक )ने माताओं एंव बच्चों को संबंधित करते हुए कहा , ” हर बच्चों मे बेहतरीन हुनर होता है बस परखने कि देर है ”

घर बच्चे की प्रथम पाठशाला तथा मां प्रथम गुरु होती है। बचपन में जो संस्कार बच्चों में डाले जाए वह बड़े होकर आचरण के रूप में परिलक्षित होते है इसी के तहत बच्चों में नैतिक विकास और अनुशासन की भावना सीख पाते है। इसी को ध्यान में रखते हुए माताओं को बच्चों में बुनियादी गुण जैसे स्वच्छ रहना , गणवेश में स्कूल आना , बड़ों का सम्मान करना और प्रेमपूर्व व्यवहार करना ,एकता एवं सहयोग की भावना आदि सिखाने के लिए माताओं को प्रेरित किया गया ताकि आज के बच्चे कल के अच्छे नागरिक बन सके ।

माताओं के लिए मनोरंजक और ज्ञानवर्धक खेलों का आयोजन भी इस अवसर पर कराया गया। माताओं के सम्मान के लिए उपहार एवं स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रपाल भोई     ( सहायक शिक्षक ) ने कि इस तरह पढ़ई तिहार का आयोजन उत्साह पूर्ण ,प्रेरणा दायक एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING