महासमुंदसरायपाली

पीएम श्री प्राथमिक शाला सिंघोड़ा में समर कैंप का शुभारंभ

महासमुंद : सरायपाली विकासखंड के पीएम श्री प्राथमिक शाला सिंघोड़ा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल समन्वयक सचिदानंद भोई द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पपश्चात प्रशिक्षक कुवांरमोती भोई, प्रधान पाठक पूर्णिमा नाग एवं सहायक शिक्षक खीर सागर चौहान द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

समर कैंप के दौरान बच्चों को खेलकूद, योग, चित्रकला, हस्तकला, गीत-संगीत, नृत्य, कहानी लेखन, सामान्य ज्ञान तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सृजनशीलता एवं टीम भावना का विकास होगा।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि को उपयोगी एवं आनंददायक बनाना है, जिससे वे नई-नई विधाओं को सीखते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें। प्रथम दिवस प्रशिक्षकों द्वारा स्पोकन इंग्लिश, सामान्य ज्ञान, पुस्तकालय के बारे में सिखाया गया। समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के बौद्धिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समर कैंप के शुभारंभ के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला। अंत में सभी विद्यार्थियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING