महासमुंदरायपुर

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में अनुभवी मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता, अनुभवी कों मिलेगी प्रथमिकता

बसना (महासमुंद) : क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान ‘अग्रवाल नर्सिंग होम’ द्वारा अपने अत्याधुनिक 25-बेड वाले NICU (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) और PICU (बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई) के विस्तार हेतु अनुभवी मेडिकल स्टाफ के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार, निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जानी है:

RMOs (मेडिकल ऑफिसर): NICU/PICU में कार्य का अनुभव अनिवार्य।

नर्सिंग स्टाफ (GNM / B.Sc Nursing): NICU और PICU देखभाल में विशेषज्ञता।

ANM (Auxiliary Nursing Midwife): अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता।

प्रमुख विवरण:

पात्रता: केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जिनके पास पीडियाट्रिक और नियोनेटल केयर (Pediatric & Neonatal Care) में विशेष प्रशिक्षण या अनुभव हो।

वेतन: अनुभव और योग्यता के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

सुविधाएँ: वेल-इक्विप्ड 25-बेड एडवांस केयर यूनिट में कार्य करने का अवसर।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा (Resume) व्हाट्सएप नंबर 777-308-6100 पर भेज सकते हैं। सीधे साक्षात्कार के लिए दोपहर 12:00 बजे के बाद अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना (जिला महासमुंद) में संपर्क किया जा सकता है।

नोट: यह भर्ती केवल अनुभवी (Experienced) उम्मीदवारों के लिए है। अधिक जानकारी के लिए 777-308-6100 पर कॉल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING