
सरायपाली : क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्थानीय मेन रोड, गीता भवन के पीछे स्थित जेबी हॉस्पिटल(JB Hospital) में अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना के तहत मरीजों का बिल्कुल मुफ्त इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन ने विज्ञापन जारी कर क्षेत्र के नागरिकों को आश्वस्त किया है कि इलाज के लिए पैसे की चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, बशर्ते उनके पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध हो।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आपातकालीन (Emergency) स्थितियों सहित अन्य बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को सिर्फ अपना आयुष्मान कार्ड साथ लाना होगा। इसके बाद इलाज की पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन संभालेगा। इस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मरीजों से दवाइयों के लिए भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जेबी हॉस्पिटल ‘आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता’ के संकल्प के साथ 24 घंटे, 7 दिन और 365 दिन अपनी आपातकालीन सेवाएं प्रदान कर रहा है।
इलाज व अन्य जानकारियों के लिए संस्थान ने हेल्पलाइन नंबर 8120226666, 7773000720, और 7772000798 जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर मार्गदर्शन लिया जा सकता है।





