प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में नमिता पटेल मेम ने बच्चों को आंशिक नेवता भोज दिया

सरायपाली: शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में बाल दिवस मनाया गया। इस बाल दिवस पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री के शिक्षिका नमिता पटेल का जन्मदिन भी मनाया गया। नमिता पटेल द्वारा इस बाल दिवस कार्यक्रम एवं अपने जन्मदिन की शुभ अवसर पर आंशिक नेवता भोज दिया। इस नेवता भोज में पूरी, सब्जी केला, मिठाई, मिक्सर दिया गया साथ ही सभी बच्चों को एक-एक पेन दिया इस नेवता भोज से सभी बच्चे प्रफुल्लित हो गए। इस बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल ने बच्चों को शुभ आशीर्वाद देते हुए स्कूल के शिक्षिका नमिता पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष में उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक चंद्रशेखर पटेल एवं सविता पटेल नमिता पटेल राजेंद्र कुमार निर्मलकर संदीप कुमार भोई अनसूया पटेल एवं ममता पाणिग्राही उपस्थित थे




