महासमुंद

28 जून को होने वाली पल्स पोलियो अभियान पर कलेक्टर  लंगेह ने ली टास्क फोर्स समिति की बैठक

जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

महासमुंद : जिले में 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान 2026 के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित समिति सदस्य मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा मैदानी अमले की सक्रिय सहभागिता के साथ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने और प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आई. नागेश्वर राव ने पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूथ संचालन, माइक्रोप्लान, घर-घर सर्वे एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों और मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों से शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने तथा जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे, इस दिशा में कार्य किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1 लाख 15 हजार 495 बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए बूथ संचालन, माइक्रोप्लान, घर-घर संपर्क एवं निगरानी व्यवस्था की तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में डीपीएम श्रीमती नीलू धृतलहरे, जिला सलाहकार अनुपम शर्मा तथा हेल्थ एजुकेटर हरिशंकर साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING