सरायपाली में 28 सितंबर को रूट कैनाल एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

सरायपाली। नगरवासियों के लिए दंत चिकित्सा से जुड़ी समस्याओं के उपचार का विशेष अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सरायपाली में आगामी 28 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अग्रवाल (BDS, MDS) मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
डॉ. अभिषेक अग्रवाल को रूट कैनाल एवं डेंटल इम्प्लांट उपचार का विशेषज्ञ बताया गया है। अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यहां दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए उपचार एवं आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अस्पताल में दुर्बीन द्वारा दर्द रहित रूट कैनाल ट्रीटमेंट, Zirconia एवं Ceramic के फिक्स दांत, जबड़े के फ्रैक्चर की सर्जरी, अक्ल दाढ़ की सर्जरी, पायरिया का उपचार, दांतों की सफाई, स्माइल डिजाइनिंग, मसूड़ों की विभिन्न सर्जरी, टेढ़े-मेढ़े दांतों का आधुनिक पद्धति से उपचार तथा मुंह के कैंसर की जांच एवं सर्जरी जैसी सेवाएं शामिल हैं।
इसके अलावा अस्पताल में 3D Face CT Scan, O.P.G., डिजिटल एक्स-रे, डेंटल लेजर, डेंटल इम्प्लांट, एडवांस डेंटल ऑपरेशन थिएटर और फेशियल ट्रॉमा केयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दांतों से संबंधित समस्या वाले मरीज 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं।
स्थान: अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली।
अपॉइंटमेंट: 9165266994, 9174335366.



