सरायपाली

सरायपाली में आज 01 अक्टूबर को मिलेगा श्वसन रोग विशेषज्ञ से परामर्श, खांसी-दमा व सांस की समस्याओं की होगी जांच

सरायपाली। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सरायपाली द्वारा क्षेत्र के मरीजों के लिए श्वसन संबंधी रोगों की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में डॉ. श्री रजनी, MD – Respiratory Medicine (चेस्ट फिजिशियन) द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श किया जाएगा।

अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान लंबे समय से खांसी, दमा, एलर्जी, सीओपीडी, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, छाती में पानी भरना, निमोनिया, टीबी, खर्राटे व नींद संबंधी विकार सहित विभिन्न श्वसन समस्याओं से संबंधित मरीज परामर्श ले सकते हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सक से व्यक्तिगत परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि चेस्ट फिजिशियन की सेवाएं प्रत्येक गुरुवार को सरायपाली में उपलब्ध रहेंगी।

स्थान: अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक/अग्रवाल नर्सिंग होम, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली।

संपर्क: 9303623130, 7773086100, 9174335366.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING