
महासमुंद/बसना। क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा जुलाई माह के दौरान विभिन्न बीमारियों के लिए सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सकों के परामर्श शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में रायपुर एवं अन्य शहरों से आने वाले अनुभवी विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मानसिक रोग, यूरोलॉजी, हड्डी रोग, किडनी एवं मूत्र रोग, ईएनटी, कैंसर, छाती एवं श्वास रोग, पेट एवं आंत रोग, नेत्र रोग, न्यूरोसर्जरी, हृदय रोग सहित अनेक गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक निर्धारित तिथियों पर अपनी सेवाएं देंगे। इससे क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों का रुख किए बिना स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिलेगा।
प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल का संकल्प है कि अंचलवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाए। मरीजों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर पूर्व पंजीयन कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना से संपर्क किया जा सकता है।
मोबाइल नं. 8461811000,7770868473,7773086100



