
सरायपाली/बसना। बच्चों में हृदय संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 18 अक्टूबर, रविवार को बाल हृदय रोग विशेषज्ञ की विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनिल चौहान बच्चों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे।
डॉ. अनिल चौहान एमबीबीएस, एमडी (वीएनएसजीयू, सूरत) के साथ पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी में फेलोशिप प्राप्त हैं। वे कंसल्टेंट पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट हैं तथा उन्हें सात वर्षों से अधिक का अनुभव है।

शिविर में जन्म से हृदय में छेद या बनावट संबंधी समस्या, बच्चों के होंठ या शरीर का नीला पड़ना, सांस फूलना, बार-बार थकान होना, दूध पीने में परेशानी, हृदय की धड़कन तेज या अनियमित होना तथा दिल के वाल्व से जुड़ी समस्याओं की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा सीने में दर्द, चक्कर आना, हृदय संक्रमण तथा पहले हृदय का ऑपरेशन करा चुके बच्चों को होने वाली परेशानियों के संबंध में भी विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध रहेगी।
यहां और कब मिलेगी सुविधा?
चिकित्सा शिविर का आयोजन अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को बाल हृदय रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध कराना तथा हृदय संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार के लिए अभिभावकों को जागरूक करना है।
संपर्क: 84618-11000, 77730-86100




