सरायपाली

चिरायु दल ने शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में किया स्वास्थ्य परीक्षण

सरायपाली। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु दल सरायपाली द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों की ऊंचाई एवं लंबाई का मापन करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं बीमारियों की जांच की गई।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिरायु दल के डॉ. अनुपा दास, डॉ. जयश्री दुत्कामणी, सुनीता साव एवं देवकी पटेल ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की। दल के सदस्यों ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई, पौष्टिक आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, स्वच्छ पानी पीने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चिरायु दल द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच किए जाने से विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में प्रसन्नता का माहौल रहा।
इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप एवं सहायक शिक्षक राजकुमार भोई उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण करने एवं बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए चिरायु दल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING