सरायपाली

विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन 24 को क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद होंगी शामिल

सरायपाली स्थित घंटेश्वरी मंदिर से अमरकोट पहुंचेगी रैली

सरायपाली : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन सरायपाली में 24 मई को रखा गया है। रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद करेंगी।

इस संबंध में मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक चातुरी नंद ने बताया कि हमारे नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर देशभर में संविधान बचाओ रैली निकाली जा रही है। इसी कड़ी में 23 मई को सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर से रैली का शुभारंभ होगी जिसका समापन अमरकोट में किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम अमरकोट में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की मूर्ति का लोकार्पण भी किया जाएगा। साथ ही आम सभा का आयोजन भी रखा गया है।

विधायक चातुरी नंद ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संविधान बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING