सरायपाली

“राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” पर रिमजी में विज्ञान मेला व विज्ञान जागरूकता रैली का आयोजन

सरायपाली : वैज्ञानिक रुचि बढ़ाने एवं विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए शालेय स्तर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल सिंघोड़ा, विकासखंड सरायपाली में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत सर सी.वी. रमन के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर किया गया, पदस्थ विज्ञान शिक्षक ओमप्रकाश साव और कमल नारायण भोई द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मानने के उद्देश्य, महत्व, दिन विशेष की थीम पर प्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा किये गए महत्वपूर्ण खोज का व्याख्यान किया गया। विज्ञान दिवस के शुभ अवसर सभी छात्रों और शिक्षकों द्वारा ग्राम भ्रमण कर अंधविश्वास जागरूकता रैली निकला गया। शाला में आई.सी.टी. स्मार्ट क्लास के माध्यम से लाइव विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम जो की मुख्य वक्ता श्री के.जी. कुमार पूर्व महानिदेशक द्वारा दिया गया, का श्रवण किया गया। समस्त ज्ञान अर्जन कर अध्यनरत छात्रों द्वारा “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” पर वाचन किया गया। वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम पर विज्ञान वाद-विवाद, और अंत में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING