बसना

बसना में 2 सितंबर को लगेगा निःसंतानता परामर्श शिविर : इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रेशु अग्रवाल देंगी परामर्श, आधुनिक उपचार की मिलेगी सुविधा

बसना। निःसंतानता की समस्या से जूझ रहे दंपतियों के लिए बसना में विशेष चिकित्सा परामर्श की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 2 सितंबर 2026, बुधवार को इन्फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रेशु अग्रवाल (MBBS, MS-Obs & Gynaec, FRM) मरीजों को परामर्श देंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में निःसंतानता से संबंधित समस्याओं की जांच, उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस दौरान इन्फर्टिलिटी कंसल्टेशन, ओव्यूलेशन इंडक्शन, अनियमित मासिक चक्र, PCOS/PCOD, एंडोमेट्रियोसिस, IUI, IVF तथा ICSI जैसे उपचार विकल्पों के संबंध में विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध रहेगी।

परामर्श का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में आयोजित होने वाले इस विशेष परामर्श कार्यक्रम को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने इच्छुक दंपतियों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है।

संपर्क करें : 92024-09092, 84618-11000, 77730-86100 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING