
बसना/भॅवरपुर। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब एमबीबीएस एवं एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. राजश्री प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक श्री श्याम हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देंगी। इससे सरायपाली, बसना, महासमुंद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अनुभवी चिकित्सकीय परामर्श और उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा।

डॉ. राजश्री सामान्य एवं जटिल आंतरिक रोगों के उपचार में विशेषज्ञ हैं। अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार, हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन), डायबिटीज, थायराइड, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, एनीमिया, किडनी एवं हृदय संबंधी रोग, गठिया, जोड़ों का दर्द, हाथ-पैरों में सूजन, चेहरे की सूजन, छाती में दर्द, सांस फूलना, पेट दर्द, पीलिया तथा लकवा जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड एवं राशन कार्ड धारकों के लिए पात्रता अनुसार निःशुल्क इलाज एवं भर्ती की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
यदि आप लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं या नियमित स्वास्थ्य जांच कराना चाहते हैं, तो समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
संपर्क: 77720-56711, 77720-56655
पता: श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली) रोड, तहसील बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।





