महासमुंदसरायपाली
Trending

आधार कार्ड समस्या निवारण शिविर का आयोजन सरायपाली में

सरायपाली: आधार कार्ड से जुडी समस्याओ के समाधान हेतु यूआईडीआई हैदराबाद यूनिट के द्वारा 16/12/2024 मनरेगा हॉल जनपद पंचायत परिसर सरायपाली मे सुबह 10:00 बजे से आधार कार्ड से जुडी समस्याओ के निवारण के सबंध मे शिविर का आयोजन रखा गया है। आपको बता दे की अभी वर्तमान मे सभी प्रकार के सरकारी एवं निजी क्षेत्र में आधार कार्ड की अनिवार्यता के कारण सभी व्यक्तियों को इसकी आवश्यकता है परन्तु इसमें विभिन्न प्रकार के त्रुटियों का ब्लॉक मे समाधान नहीं हो पाने के कारण आमजनों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए यूआईडीआई हैदराबाद यूनिट के द्वारा आधार कार्ड से जुडी समस्याओ का समाधान हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे आधार कार्ड कैंसल / डीएक्टिवेट, आधार कार्ड अपडेट बार-बार करने पर भी नहीं हो पाना, आधार कार्ड मे सभी प्रकार के सुधार उदहारण के लिए नाम, जन्मतिथि, आधार मे सुधार सीमा पार बताना, नया आधार कार्ड बनाने से डुप्लीकेट दिखाना, आधार अपडेट करवाने से बायोमेट्रिक मे मिसमैच बताना,एक व्यक्ति का एक से अधिक आधार कार्ड बन जाना या सॉफ्टवेयर मे गलत दिखाना, हिताग्राही के आधार कार्ड मे लिंग पुरुष/महिला गलत हो जाना एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओ का निराकरण इस शिविर के माध्यम से किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING