प्रतिभा पब्लिक स्कूल में पहली बार भव्य ब्लैक बेल्ट परीक्षा एवं ग्रेडेशन समारोह का आयोजन

सरायपाली : बालसी स्थित प्रतिभा पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन इंडिया एवं कोटा का-हा शितो र्यू कराटे डो के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार भव्य ब्लैक बेल्ट परीक्षा एवं ग्रेडेशन कार्यक्रम का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन नरेश चंद्र अग्रवाल, सरायपाली थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर तथा प्रतिष्ठित व्यवसायी मिथिलेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच रेंशी के. पट्टनायक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी कराटे की विभिन्न विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की अद्भुत फुर्ती, अनुशासन और कौशल ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने खेलों और कराटे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है। यह बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का विकास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि नरेश अग्रवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र तथा विभिन्न श्रेणियों में सफल खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार येलो बेल्ट, ऑरेंज बेल्ट तथा प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्यकी कामना की है । कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन मे शाला शिक्षक गणेश सामल का योगदान महत्वपूर्ण रहा।




